OnePlus Nord 6 Review
हेलो टेक लवर्स क्या आपको पता है कि OnePlus जल्द ही भारतीय बाजार में OnePlus Nord 6 को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च होने से पहले ही ब्रांड ने स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में तगड़ा खुलासा किया है। लेकिन भाई आप लोग को फोन दिखाने की जिम्मेदारी तो हमारी है तो आइए अब करते है OnePlus Nord 6 का Review अब कंपनी ने OnePlus Nord 6 के कैमरा कॉन्फिगरेशन की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हुई है, जिसमें स्मार्टफोन की इनग्रेस प्रोटेक्शन (IP) रेटिंग का खुलासा हुआ है…आइए OnePlus Nord 6 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Nord 6 Launch Date in India (Expected)
OnePlus Nord 6 Review: OnePlus Nord 6 भारतीय बाजार में 7 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे लॉन्च होने वाला है.. यह फोन भारत में ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा। कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की है कि भारत में इसकी कीमत 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच होगी।
OnePlus Nord 6 Specifications (Expected)
OnePlus Nord 6 Review: OnePlus ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट में खुलासा किया कि OnePlus Nord 6 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 2x जूम ड्यूल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और मल्टी-फोकस सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी लिटिया प्राइमरी कैमरा होगा।
Camera Features
प्राइमरी कैमरे के साथ 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलेगा। वहीं Nord 6 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का मल्टी-फोकस फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन प्राइमरी रियर कैमरे से 4K/60 fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर पाएगा।
IP Rating
इसके अलावा अमेजन पर नॉर्ड 6 की माइक्रोसाइट से पता चला है कि यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस होगा।
OnePlus Nord 6 Display
OnePlus Nord 6 में 1.5K AMOLED सनबर्स्ट एचडीआर फ्लैट डिस्प्ले होगी, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2 निट की न्यूनतम ब्राइटनेस और 3,840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट होगा।
Display Features
कहा जा रहा है इसमें टचस्क्रीन में एक्वा टच 2.0 होगा, जिससे यूजर्स गीली उंगलियों से भी फोन का उपयोग कर पाएंगे। मतलब अब आप पुल में चिल करते हुए भी इस फोन को चला पाएंगे।
Performance & Processor
Nord 6 में क्वालकॉम ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 835 जीपीयू दिया जाएगा। इस फोन में 12GB तक एलपीडीडीआर 5x रैम और 256 GB तक यूएफएस 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।
Battery & Charging
इस फोन में 9,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 80W सुपरवीओओसी वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
Final Verdict (First Look)
कायदे से देखा जाए तो यह फोन घाटे का सौदा नहीं कराएगा क्योंकि इसके फीचर्स और इसकी बॉडी आपको शानदार लुक देगी…


