Tesla Model Y L भारत में लॉन्च – कीमत ₹61.99 लाख, फीचर्स और डिटेल्स

By
Harsh Gupta
Harsh Gupta content Writer
कंटेंट राइटर
मैं हर्ष गुप्ता एक Automobile Specialist और Hindi Content Writer हूँ। मैं ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े विषयों पर अपने अनुभव और रिसर्च के आधार पर लेख...
- कंटेंट राइटर
5 Min Read
Tesla Model Y L
Tesla Model Y L

Join our Social Channels

हे टेक फ्रीक्स आज की यह अच्छी ख़बर आपके लिए…अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla ने भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी को मजबूत किया है हाल ही में Tesla ने मॉडल वाई का नया लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन, Tesla Model Y L लॉन्च कर दिया है… हम आपको बता दे 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश की गई… कहा जा रहा है यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी की भारत में पहली थ्री-रो (6-सीटर) है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह स्टैंडर्ड Tesla Model Y L से करीब 2.10 लाख रुपये महंगी भी रखी गयी है, हम आपको यह भी बता दें… जिसकी शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये है। भारत में इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसकी डिलीवरी भी जल्द शुरू हो जाएगी

Design of Tesla Model Y L

अगर हम Tesla Model Y L की डिजाइन की बात करें तो इस मॉडल वाई एल और स्टैंडर्ड मॉडल वाई में ज्यादा अंतर नहीं हैं नए वर्जन में 19-इंच एरो-डिजाइन अलॉय व्हील्स और ब्लैक स्पॉइलर जैसे छोटे छोटे कई अपडेट किये गए हैं

इसके फ्रंट में चौड़ा एलईडी लाइटबार और क्लीन, मिनिमल लुक इसे फ्यूचरिस्टिक पहचान देता है… एरोडायनामिक एफिशिएंसी को बेहतर बनाने के लिए इसमें फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं, जो आज कल की इलेक्ट्रिक कारों की पहचान बन चुके हैं। आपको पता हैं इसमें पीछे की तरफ कनेक्टेड टेललैंप्स दिए गए हैं, जो इसके स्टैंडर्ड मॉडल से मिलते-जुलते हैं।

ये भी पढ़ें:Royal Enfield Hunter 350
Royal Enfield Hunter 350 ने मार्केट में मचाया धमाल, जानें क्यों है ये दूसरों से खास
अप्रैल 9, 2026

Size and Space of Tesla Model Y L

Tesla Model Y L मॉडल का सबसे बड़ा बदलाव इसके साइज और केबिन स्पेस में देखने को मिलेगा। .. यह स्टैंडर्ड मॉडल से 179 मिमी लंबी है और इसका व्हीलबेस 150 मिमी ज्यादा है। इसकी चौड़ाई समान रखी गई है,

सबसे जरुरी बात यह है कि इसमें 6-सीटर (2+2+2) लेआउट दिया गया है, जो इसे फैमिली-ओरिएंटेड एसयूवी बनाता है। वहीं स्टैंडर्ड मॉडल वाई केवल 5-सीटर लेआउट में मौज़ूद है। अभी तक 7-सीटर विकल्प की कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अगर आपको ऐसे ही जानकारी चाहिए तो हमारे वेबसाइट पे बने रहिये

Interiors and Features of Tesla Model Y L

इंटीरियर के मामले में Tesla के दोनों वर्जन लगभग समान हैं, लेकिन इसमें ज्यादा सीट के होने की वजह से मॉडल वाई एल ज्यादा प्रैक्टिकल बन जाती है।
इसमें 16-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो लगभग सभी कंट्रोल्स को संभालता है। टेस्ला की पहचान वाला मिनिमलिस्ट केबिन डिजाइन भी इसमें देखने को मिलेगा

ये भी पढ़ें:New Kia Seltos 2026
New Kia Seltos 2026: पहले से ज्यादा बड़ी, दमदार और हाईटेक SUV, जानें क्या है नया
अप्रैल 2, 2026

Features

इसमें आपको ये फीचर्स भी मिलेगा

पैनोरमिक ग्लास रूफ
वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग
वेंटिलेटेड और हीटेड सेकंड रो सीटें
रियर पैसेंजर्स के लिए सेकेंडरी डिस्प्ले
18-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम
पिलर-माउंटेड एसी वेंट्स

ये सभी फीचर्स इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी का तमगा देते हैं

Safety of Tesla Model Y L

Safety के मामले में भी यह एसयूवी काफी मजबूत है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं इसके अलावा, इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) स्टैंडर्ड दिया गया है। Tesla अपनी फुल सेल्फ ड्राइविंग (FSD) तकनीक को भी ऑप्शनल एक्स्ट्रा के तौर पर उपलब्ध कराएगी, जो फ्यूचर ड्राइविंग टेक्नोलॉजी की झलक देता है।

Battery, Performance, and Range of Tesla Model Y L

Tesla Model Y L में 82 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो डुअल मोटर सेटअप के साथ आता है। इसमें फ्रंट मोटर 193 पीएस और रियर मोटर 269 पीएस की पावर देती है। यह ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) लेआउट के साथ आती है, जो बेहतर ग्रिप और परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। कंपनी के अनुसार, यह एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर 681 किलोमीटर (WLTP) की रेंज देती है, जो इसे लंबी दूरी के लिए सही है

इसमें मौजूद है इसकी टॉप स्पीड 201 किमी/घंटा है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में तगड़ा बनाती है।

भारतीय बाजार में फिलहाल कोई भी थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी उपलब्ध नहीं है, इसलिए Tesla Model Y L का सीधा मुकाबला नहीं है। हालांकि, ग्राहक विकल्प के तौर पर Kia EV6, BMW iX1 Long Wheelbase, Volvo EC40 और BYD Sealion 7 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी पर विचार कर सकते हैं

टेस्ला मॉडल वाई एल भारत में इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट के लिए एक नया बेंचमार्क सेट करती है। ज्यादा स्पेस, बेहतर रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ यह उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो एक प्रीमियम, फैमिली-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक वाहन की तलाश में हैं।

Share This Article
Harsh Gupta content Writer
कंटेंट राइटर
Follow:
मैं हर्ष गुप्ता एक Automobile Specialist और Hindi Content Writer हूँ। मैं ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े विषयों पर अपने अनुभव और रिसर्च के आधार पर लेख लिखता हूँ। मेरा प्रयास रहता है कि हर जानकारी को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करूँ, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी मिल सके। मैं ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में 3 वर्षों का प्रोफेशनल अनुभव रखता हूँ।