Renault Duster की धमाकेदार वापसी! Hybrid + Turbo Engine ने मचाया तहलका

By
हर्ष गुप्ता
कंटेंट राइटर
हर्ष गुप्ता एक प्रोफेशनल Automobile Specialist और Hindi कंटेंट राइटर हैं, जो ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की गहरी समझ रखते हैं। इन्हें कार, बाइक और नई ऑटो टेक्नोलॉजी...
- कंटेंट राइटर
3 Min Read
Renault Duster
pov: AI generated

Join our Social Channels

रेनो इंडिया ने अपनी पॉपुलर SUV डस्टर का थर्ड जनरेशन मॉडल हाल ही में भारत में लॉन्च कर दिया है इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 10.29 लाख रुपए से शुरू होकर टॉप वैरिएंट में 18.49 लाख रुपए तक जाती है नई डस्टर को R-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है यह नई SUV डिजाइन और टेक्नोलॉजी दोनों में अपडेटेड है और इसमें पहली बार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन और दो टर्बो इंजन के भी विकल्प दिए गए हैं।

क्या हैं फीचर्स और टेक्नोलॉजी…
नई डस्टर में 10.25 इंच की गूगल OS टच स्क्रीन, 700 लीटर बूट स्पेस और 360-डिग्री कैमरा उपलब्ध हैं अगर बात करें सुरक्षा की तो कार में 6 एयरबैग, 31 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 17 एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS) भी शामिल किए गए हैं।

कैसा है इसका एक्सटीरियर

ये भी पढ़ें:new renault duster 2026
New Renault Duster 2026: कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और पूरी जानकारी
मार्च 17, 2026

फ्रंट की बात करें तो इसमें आपको मिलेगा Y-शेप्ड LED हेडलैंप्स, बड़े अक्षरों में ‘DUSTER’ की शानदार ब्रांडिंग, वर्टिकल एयर इनलेट और पिक्सल-जैसी फॉग लैंप्स

साइड की बात करें तो

इसमें आपको 18-इंच अलॉय व्हील के साथ मोटी बॉडी क्लैडिंग और चौकोर व्हील आर्क भी देखने को मिलेगी इसके साथ परिवार के हिसाब से 5 और 7 सीटों के चयन का भी विकल्प शामिल है

ये भी पढ़ें:Electric car in India 2026 future design
भारत में आने वाली 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार (2026) – कीमत, फीचर्स और रेंज
मार्च 15, 2026

रियर: पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल लैंप्स और स्किड प्लेट दी गई है। इसकी लेंथ मौजूदा मॉडल से बढ़ाकर 4340mm की गई है, वहीं व्हीलबेस घटाकर 2,657mm किया है

कैसा है इसका इंटीरियर

नई डस्टर का डैशबोर्ड डबल-लेयर डिजाइन में है हायर वैरिएंट में 7 इंच की ड्राइवर स्क्रीन और 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन का भी ऑपसन है है। टॉप-स्पेक वर्जन में वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और आर्कमिस 3D साउंड सिस्टम शामिल हैं

परफॉर्मेंस और इंजन विकल्प

नई डस्टर तीन इंजन विकल्पों में उपलब्ध है:

1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल (माइल्ड हाइब्रिड): 160PS पावर, 280Nm टॉर्क, 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड DCT ऑटोमेटिक

1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल: 100PS पावर, 160Nm टॉर्क, 6-स्पीड मैनुअल

1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड: 8-स्पीड DHT, 1.4kWh बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 160hp सिस्टम आउटपुट। यह वर्जन दिवाली 2026 तक लॉन्च होगा

बाजार में किससे होगा मुकाबला

नई डस्टर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा, मारुति विक्टोरिस, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसी SUVs से होगा.. टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट की डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि हाइब्रिड वर्जन दिवाली के आसपास उपलब्ध होगा

Share This Article
कंटेंट राइटर
हर्ष गुप्ता एक प्रोफेशनल Automobile Specialist और Hindi कंटेंट राइटर हैं, जो ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की गहरी समझ रखते हैं। इन्हें कार, बाइक और नई ऑटो टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी का अच्छा अनुभव है। ये अपने लेखों के माध्यम से जटिल विषयों को भी आसान और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। इनके द्वारा लिखा गया कंटेंट हमेशा उपयोगी, स्पष्ट और पाठकों के लिए मददगार होता है।