Maruti Suzuki Fronx Hybrid 2026: जल्द आ रही है भारतीय बाजार में नई हाइब्रिड SUV

By
हर्ष गुप्ता
कंटेंट राइटर
हर्ष गुप्ता एक प्रोफेशनल Automobile Specialist और Hindi कंटेंट राइटर हैं, जो ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की गहरी समझ रखते हैं। इन्हें कार, बाइक और नई ऑटो टेक्नोलॉजी...
- कंटेंट राइटर
5 Min Read
Maruti Suzuki Fronx Hybrid
Maruti Suzuki Fronx Hybrid

Join our Social Channels

Maruti Suzuki Fronx Hybrid: जल्द आ रही है भारतीय बाजार में नई हाइब्रिड SUV

Maruti Suzuki Fronx 2026 भारतीय बाजार में जल्द ही कदम रखने वाली है..जानकारी के मुताबिक इसे मौजूदा Fronx के अपडेटेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा, जिसमें नए फीचर्स और हाइब्रिड पावरट्रेन का डबल धमाका होगा.. इस नए मॉडल को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, और उम्मीद की जा रही है कि इसे 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा।

आइए जानते है कि Maruti Fronx 2026 में क्या होगा नया

Maruti Fronx 2026 Design : यह एक नया स्टाइलिश लुक देगा

Fronx Hybrid का डिजाइन मौजूदा Fronx से मिलता-जुलता ही रहेगा, क्योंकि इसे फेसलिफ्ट या माइनर अपडेट के रूप में पेश किया जाएगा… यह एक कूपे-स्टाइल सब-कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें आकर्षक और स्टाइलिश डिजाइन एलिमेंट्स होंगे

फ्रंट फेस में नया ग्रिल, LED हेडलाइट्स और शार्प DRLs होंगे, जो इसे एक स्पोर्टी लुक देंगे
कुछ स्पाई इमेजेस में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के लिए रडार सेंसर भी है जो इसे और ज्यादा सुरक्षित बनाएंगे
रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स, रूफ स्पॉइलर और डुअल-टोन कलर ऑप्शन भी दिए गए है जो इसे और प्रीमियम बनाएंगे

ये भी पढ़ें:Chery Jetour T2 i-DM
Chery Jetour T2 i-DM: डिफेंडर स्टाइल SUV जल्द ही भारत में करेगी एंट्री
मार्च 22, 2026

Maruti Fronx 2026 Interior :

Maruti Fronx 2026 का इंटीरियर भी प्रीमियम होगा.. इसके केबिन में अच्छी हेडरूम और लेग रूम मिलेंगी, जिससे लंबी दूरी का सफर और भी आसान और खूबसूरत होगा

1- डैशबोर्ड पर 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जिसमें Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट मिलेगा
2- हाइब्रिड वर्जन में बैटरी पैक को फ्रंट पैसेंजर सीट के नीचे फिट किया जाएगा, जिससे बूट स्पेस और केबिन लेआउट पर कोई नेगेटिव एफ़ेक्ट नहीं पड़ेगा
3- अंदर के मैटेरियल्स में सॉफ्ट-टच सरफेस, लेदरेट सीट्स और मल्टी-कलर एंबिएंट लाइटिंग जैसी Premium Features भी देखने को मिल सकती हैं
4- रियर सीट्स पर AC वेंट्स और USB चार्जिंग पोर्ट्स भी दिए गए है जिससे फोन चार्ज करने में आसानी होगी

Maruti Fronx 2026 Features and Safety क्या है लेटेस्ट फीचर्स:

Maruti Fronx 2026 में लेटेस्ट फीचर्स की भरमार होगी, जो इसे और भी स्मार्ट बनाएंगे … 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले (टॉप वेरिएंट में), क्रूज़ कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे…
इंफोटेनमेंट में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (Suzuki Connect) का सपोर्ट होगा, जिससे ड्राइवर स्मार्टफोन के जरिए अपनी कार को नियंत्रित कर सकेंगे।
Level-2 ADAS इसे और भी सुरक्षित बनाएगा … सुरक्षा के मामले में भी Maruti Fronx Hybrid 2026 कोई कसर नहीं छोड़ेगी.. इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हो सकते हैं, साथ ही ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग जैसे फीचर्स भी होंगे। हाइब्रिड वर्जन में ADAS के साथ और बेहतर सुरक्षा स्कोर की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:Renault Duster
Renault Duster की धमाकेदार वापसी! Hybrid + Turbo Engine ने मचाया तहलका
मार्च 20, 2026

Maruti Fronx 2026 Engine and Mileage :

Fronx Hybrid में Maruti Suzuki का नया इन-हाउस सीरीज हाइब्रिड सिस्टम होगा,यह एथेनॉल-पावर्ड इंजन न सिर्फ इको-फ्रेंडली होगा बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी पीछे नहीं रहेगा
इसमें 1.2-लीटर Z12E तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो मुख्य रूप से जनरेटर की तरह काम करेगा.. यह इंजन बैटरी (1.5-2 kWh) को चार्ज करेगा और इलेक्ट्रिक मोटर से पहियों को चलाएगा
इसके क्लेम्ड माइलेज की उम्मीद 35-37.5 kmpl तक की जा रही है, जो इसे फ्यूल एफिशिएंट और इको-फ्रेंडली बनाता है

Maruti Fronx 2026: Price and Launch Date:

Fronx Hybrid की कीमत लगभग 10 लाख के आस-पास हो सकती है, जो इसे मिड-रेंज हाइब्रिड SUV बनाता है.. यदि यह कीमत सही रहती है, तो यह बाजार में एक मजबूत कॉम्पिटिटर के रूप में उभर सकती है Maruti Suzuki Fronx Hybrid बाजार में एक नई हाइब्रिड SUV के रूप में दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसमें एक शानदार डिजाइन, बेहतरीन फीचर्स, बेहतर सुरक्षा और दमदार इंजन पावरट्रेन की संभावना है यह भारतीय बाजार में एक सफल हाइब्रिड विकल्प साबित हो सकती है

Share This Article
कंटेंट राइटर
हर्ष गुप्ता एक प्रोफेशनल Automobile Specialist और Hindi कंटेंट राइटर हैं, जो ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की गहरी समझ रखते हैं। इन्हें कार, बाइक और नई ऑटो टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी का अच्छा अनुभव है। ये अपने लेखों के माध्यम से जटिल विषयों को भी आसान और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। इनके द्वारा लिखा गया कंटेंट हमेशा उपयोगी, स्पष्ट और पाठकों के लिए मददगार होता है।