New Skoda Kushaq Facelift 2026 Launch से मार्केट में धमाका, कीमतें सिर्फ 10.69 लाख से 18.99 लाख तक

By
हर्ष गुप्ता
कंटेंट राइटर
हर्ष गुप्ता एक प्रोफेशनल Automobile Specialist और Hindi कंटेंट राइटर हैं, जो ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की गहरी समझ रखते हैं। इन्हें कार, बाइक और नई ऑटो टेक्नोलॉजी...
- कंटेंट राइटर
5 Min Read
Skoda Kushaq Facelift 2026 Launch
Pov: AI-Generated

Join our Social Channels

आप सभी ने वो गाना तो बचपन में सुना ही होगा.. पैदल चल रहा हूँ गाड़ी चाहिए.. तो जी हाँ भारतीय बाजार में एक नई किफायती और मशहूर गाड़ी Skoda Kushaq Facelift 2026 Launch लांच हुई है जी हाँ मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में स्कोडा ऑटो इंडिया की नई कुशाक फेसलिफ्ट Skoda Kushaq Facelift 2026 ने अपनी आक्रामक कीमतों और फीचर्स के साथ बाजार में तहलका मचा दिया है। नई 2026 कुशाक के सभी वेरिएंट अब 10.69 लाख रुपये से लेकर 18.99 लाख रुपये तक एक्स-शोरूम कीमत पर मिलेंगे जिसमें आप अपने बजट के हिसाब से अपने सपने सच कर सकते है इसके साथ ही कंपनी ने इसे Easy to love टैगलाइन के साथ लॉन्च किया है। Skoda Kushaq Facelift 2026 न केवल डिज़ाइन में नयापन लेकर आई है, बल्कि इसके Interiors, Features and Safety Features भी पहले से बहुत ज्यादा upgrade है आइए जानते है इसके वेरिएंट ..

क्या है Skoda Kushaq Facelift 2026 की कीमत और वेरिएंट (Price and variants of Skoda Kushaq Facelift 2026)

वेरिएंट और कीमत

पहला वेरिएंट Classic+ 1.0 TSI मैनुअल है जो आपको 10.69 लाख रुपये मे मिलेगा
दूसरा वेरिएंट Classic+ 1.0 TSI ऑटोमैटिक है जो आपको 12.69 लाख रुपये मे मिलेगा
तीसरा वेरिएंट Signature 1.0 TSI मैनुअल है जो आपको 14.59 लाख रुपये मे मिलेगा
चौथा वेरिएंट Signature 1.0 TSI ऑटोमैटिक है जो आपको 15.59 लाख रुपये मे मिलेगा
पाँचवा वेरिएंट Sportline 1.0 TSI मैनुअल है जो आपको 14.74 लाख रुपये लाख रुपये मे मिलेगा
छठा वेरिएंट Sportline 1.0 TSI ऑटोमैटिक है जो आपको 15.74 लाख रुपये लाख रुपये मे मिलेगा
सातवाँ वेरिएंट Prestige 1.0 TSI मैनुअल है जो आपको 16.79 लाख रुपये लाख रुपये मे मिलेगा
आठवाँ वेरिएंट Prestige 1.0 TSI ऑटोमैटिक है जो आपको 17.59 लाख रुपये लाख रुपये मे मिलेगा
नौवाँ वेरिएंट Prestige 1.5 TSI DSG है जो आपको 18.79 लाख रुपये मे मिलेगा
दसवाँ वेरिएंट Monte Carlo 1.0 TSI ऑटोमैटिक है जो आपको 17.89 लाख रुपये मे मिलेगा
ग्यारहवाँ वेरिएंट Monte Carlo 1.5 TSI DSG है जो आपको 18.99 लाख रुपये मे मिलेगा

क्या है Skoda Kushaq Facelift 2026 की डिज़ाइन और कलर ऑप्शन (Design and Color Options Of Skoda Kushaq Facelift 2026)

नई Skoda Kushaq Facelift 2026 में तीन नए रंग शामिल किए गए हैं – जिसमें शिमला ग्रीन, चेरी रेड और स्टील ग्रे, जबकि पहले से मौजूद सिल्वर, ब्लू, कार्बन स्टील, ब्लैक और व्हाइट के साथ कुल आठ रंग मिलते हैं जिसकी वजह से अब कार का लुक अब और भी मॉडर्न और शार्प हो गया है, जिसमें चौड़ी और स्लीक ग्रिल, क्रोम इंसर्ट्स, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स के साथ आपको नए 17-इंच अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे

ये भी पढ़ें:Chery Jetour T2 i-DM
Chery Jetour T2 i-DM: डिफेंडर स्टाइल SUV जल्द ही भारत में करेगी एंट्री
मार्च 22, 2026

क्या है Skoda Kushaq Facelift 2026 का इंटीरियर और फीचर्स (Interior and Features Of Skoda Kushaq Facelift 2026)

नई कुशाक फेसलिफ्ट Skoda Kushaq Facelift 2026 में प्रीमियम इंटीरियर्स और फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें रियर सीट मसाज फंक्शन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 10.1 इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स शामिल किये गए है जिसकी वजह से यह एक प्रीमियम च्वाइस बन जाती है

क्या है Skoda Kushaq Facelift 2026 का पावर और परफॉर्मेंस (Power and Performance Of Skoda Kushaq Facelift 2026)

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें 1.0 लीटर 3-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 115 पीएस पावर और 178 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है
इसमें 1.5 लीटर 4-सिलिंडर टर्बो इंजन 150 पीएस पावर और 250 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है।
दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ दिए गए है, और 1.5 लीटर वेरिएंट 0-100 km/h की रफ्तार 10 सेकंड के अंदर पकड़ सकता है।

कब तक मिलेगी आपको Skoda Kushaq Facelift 2026 (Availability Of Skoda Kushaq Facelift 2026)

नई कुशाक फेसलिफ्ट देशभर के 325 स्कोडा टचपॉइंट्स पर उपलब्ध है और बुकिंग जारी है। डिलीवरी मार्च के अंत से शुरू होगी। Skoda Auto India के ब्रैंड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया है कि Skoda Kushaq Facelift 2026 यूरोपीयन टेक्नॉलजी का अहसास देने के लिए डिज़ाइन की गई है। उन्होंने कहा कि यह एसयूवी शानदार बिल्ड क्वॉलिटी, अडवांस फीचर्स और बेहतरीन ड्राइविंग डायनैमिक्स के साथ एक वैल्यू फॉर मनी का नया बेंचमार्क सेट करती है इसी कए इसकी टैग लाइन को Easy to love रखा गया है जो एक मिडिल क्लास फैमिली को एक नया अहसास दिलाएगी

ये भी पढ़ें:Maruti Suzuki Fronx Hybrid
Maruti Suzuki Fronx Hybrid 2026: जल्द आ रही है भारतीय बाजार में नई हाइब्रिड SUV
मार्च 22, 2026
Share This Article
कंटेंट राइटर
हर्ष गुप्ता एक प्रोफेशनल Automobile Specialist और Hindi कंटेंट राइटर हैं, जो ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की गहरी समझ रखते हैं। इन्हें कार, बाइक और नई ऑटो टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी का अच्छा अनुभव है। ये अपने लेखों के माध्यम से जटिल विषयों को भी आसान और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। इनके द्वारा लिखा गया कंटेंट हमेशा उपयोगी, स्पष्ट और पाठकों के लिए मददगार होता है।