Online Tech UpdatesOnline Tech Updates
  • टैकनोलजी
  • ऑटोमोबाइल
Font ResizerAa
Online Tech UpdatesOnline Tech Updates
Font ResizerAa
Search
  • टैकनोलजी
  • ऑटोमोबाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 HindiStory News Network. All Rights Reserved.

Gmail Account में बड़ा बदलाव! अब Username बदलना हुआ आसान – जानिए कैसे

By
Pragati Tiwari
Pragati Tiwari Content Writer
ByPragati Tiwari
कंटेंट राइटर
प्रगति तिवारी एक अनुभवी जर्नलिस्ट, लेखक और स्टोरीटेलर हैं, जिन्हें न्यूज़ कंटेंट और डिजिटल मीडिया में 4 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे...
Follow:
- कंटेंट राइटर
अप्रैल 5, 2026 9:21 अपराह्न
5 Min Read
Gmail Account Update
Gmail Account Update

Join our Social Channels

WhatsApp

Gmail Account Update

हेलो टेक लवर्स आज फिर आपके लिए hm लाए है एक नई बढ़िया खबर आप सभी लोग आज कल की इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में गूगल का इस्तेमाल तो करते ही है इसी के चलते गूगल ने अपने Gmail account में एक बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है….Gmail अब एक बड़ा बदलाव करने जा रही है. जी हां Google जल्द ही एक ऐसा फीचर रोलआउट करने वाली है, जिसके जरिए यूजर्स अपनी प्राइमरी Gmail ID बदल सकेंगे. अब तक Gmail की पॉलिसी यह थी कि @gmail.com वाला ईमेल एड्रेस हमेशा के लिए फिक्स रहता था और उसे बदला नहीं जा सकता था. लेकिन अब कंपनी इस पुराने नियम को खत्म करने जा रही है, जिससे यूजर्स को काफी राहत मिलेगी. इस अपडेट की पुष्टि खुद Sundar Pichai ने X (Twitter) पर एक पोस्ट के जरिए की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि 2004 अच्छा साल था, लेकिन आपका Gmail एड्रेस उसी में अटका रहना जरूरी नहीं है।

Contents
Join our Social ChannelsGmail Account Updateक्या नया करेगा यह फीचर (Gmail Account New Feature)Data Safety & Benefitsयह देखिए सुंदर पिचाई ने क्या कुछ कहाइसके बाद क्या होगा पुरानी वाली ID काOld ID Usage Rulesयह फीचर कब मिलेगा आपकोHow to Change Gmail UsernameImportant Warningयूजर्स के लिए बड़ा अपडेटFinal Benefit

क्या नया करेगा यह फीचर (Gmail Account New Feature)

इस नए फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर्स बिना नया अकाउंट बनाए अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे. यानी अगर आपने सालों पहले कोई अजीब या अनप्रोफेशनल यूजरनेम बना लिया था, तो अब आप उसे आसानी से बदल सकते हैं।

Data Safety & Benefits

सबसे राहत की बात यह है कि ईमेल ID बदलने के बाद भी आपका पुराना डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा. आपके ईमेल, Google Drive की फाइलें, फोटो और बाकी सभी जुड़े हुए सर्विसेज वैसे ही काम करते रहेंगे. यानि आपको नया अकाउंट बनाकर डेटा ट्रांसफर करने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा

ये भी पढ़ें:OnePlus Nord 6 Review (First Look)
OnePlus Nord 6 Review (First Look): कीमत, कैमरा, बैटरी और फीचर्स – लॉन्च से पहले सब कुछ जानें
अप्रैल 4, 2026

यह देखिए सुंदर पिचाई ने क्या कुछ कहा

2004 was a good year, but your Gmail address doesn't need to be stuck in it.

To say goodbye to v0t3f0rp3dr02004@gmail.com or mrbrightside416@gmail.com (or whatever you were into at the time), go to your Google Account settings and choose any name available. You'll keep your old…

— Sundar Pichai (@sundarpichai) March 31, 2026

इसके बाद क्या होगा पुरानी वाली ID का

अपडेट के बाद आपकी पुरानी Gmail ID पूरी तरह खत्म नहीं होगी. उसे आपके अकाउंट से एक अल्टरनेट (alternate) एड्रेस के तौर पर जोड़ दिया जाएगा. इसका मतलब है कि अगर कोई आपके पुराने ईमेल एड्रेस पर मेल भेजता है, तो वह आपको मिलता रहेगा।

Old ID Usage Rules

इसके अलावा, आप पुरानी ID से भी लॉगिन कर सकेंगे. हालांकि एक शर्त यह है कि पुरानी ID को आप 12 महीने तक किसी नए Gmail अकाउंट के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें:Google Pixel 10 Pro vs Samsung Galaxy S26 image
Google Pixel 10 Pro vs Samsung Galaxy S26: कैमरा, बैटरी और फीचर्स में कौन है असली किंग?
अप्रैल 4, 2026

यह फीचर कब मिलेगा आपको

Google ने बताया है कि यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा. यानी हो सकता है कि शुरुआत में यह सभी को उपलब्ध न हो।

How to Change Gmail Username

जिन यूजर्स को यह फीचर मिलेगा, वे अपने Google Account की सेटिंग्स में जाकर “Google Account email” सेक्शन से अपनी ID बदल सकेंगे।

Important Warning

हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि इस बदलाव के दौरान कुछ सर्विसेज जैसे “Sign in with Google” या Chrome sync में हल्की दिक्कत आ सकती है. इसलिए यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे पहले अपने जरूरी डेटा का बैकअप जरूर ले लें।

यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट

कई सालों से Gmail यूजर्स के पास अपनी प्राइमरी ईमेल ID बदलने का कोई ऑप्शन नहीं था. अगर किसी को नया प्रोफेशनल ईमेल चाहिए होता था, तो उसे नया अकाउंट बनाना पड़ता था।

Final Benefit

अब यह नया अपडेट इस बड़ी परेशानी को खत्म कर देगा. इससे यूजर्स आसानी से अपने पुराने, आउटडेटेड या फनी यूजरनेम से छुटकारा पा सकेंगे और बिना डेटा खोए एक नया, प्रोफेशनल ईमेल एड्रेस अपना सकेंगे. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जिन्होंने शुरुआती दिनों में मजाक या ट्रेंड के हिसाब से ID बनाई थी और अब उसे बदलना चाहते हैं. तो इसे अब बदल डालिए आपके पास मौका भी है दस्तूर भी

TAGGED:breaking tech newsdigital newsemail updategmail account newsgmail account updategmail feature rolloutgmail featuresgmail id changegmail id kaise change karegmail latest newsgmail new featuregmail new updategmail newsgmail settingsgmail tipsgmail trending newsgmail tricksgmail update 2026gmail update indiagmail username changegmail username kaise badlegmail username updategoogle account updategoogle gmail updategoogle newsgoogle servicesinternet newslatest updatesMobile NewsNewsonline tech updateonline toolstech newstech news HindiTechnology Newstrending newstrending tech newsupdateupdates
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Pragati Tiwari Content Writer
ByPragati Tiwari
कंटेंट राइटर
Follow:
प्रगति तिवारी एक अनुभवी जर्नलिस्ट, लेखक और स्टोरीटेलर हैं, जिन्हें न्यूज़ कंटेंट और डिजिटल मीडिया में 4 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे दूरदर्शन केंद्र, लखनऊ में कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ बुलेटिन तैयार करने के साथ-साथ सोशल मीडिया मैनेजमेंट का कार्य भी संभालती हैं। उन्हें एसईओ (SEO), डिजिटल मार्केटिंग और रचनात्मक लेखन की गहरी समझ है। उनका मुख्य उद्देश्य अपनी शानदार स्टोरीटेलिंग और सटीक रिपोर्टिंग के जरिए दर्शकों तक प्रामाणिक और आकर्षक खबरें पहुंचाना है।
ये भी पढ़ें
OnePlus Nord 6 Review (First Look)
OnePlus Nord 6 Review (First Look): कीमत, कैमरा, बैटरी और फीचर्स – लॉन्च से पहले सब कुछ जानें
अप्रैल 4, 2026
टेक्नोलॉजी
Google Pixel 10 Pro vs Samsung Galaxy S26 image
Google Pixel 10 Pro vs Samsung Galaxy S26: कैमरा, बैटरी और फीचर्स में कौन है असली किंग?
अप्रैल 4, 2026
टेक्नोलॉजी
Google Pixel 10a vs iPhone 15 Pro – Comparison image
Google Pixel 10a vs iPhone 15 Pro: कौन है असली स्मार्टफोन किंग?
अप्रैल 4, 2026
टेक्नोलॉजी
iphone 17 vs. iPhone 17e comparison
iPhone 17 vs iPhone 17e: क्या है असली फर्क? कीमत, कैमरा और फीचर्स में कौन है बेहतर
अप्रैल 4, 2026
टेक्नोलॉजी
New Kia Seltos 2026
New Kia Seltos 2026: पहले से ज्यादा बड़ी, दमदार और हाईटेक SUV, जानें क्या है नया
अप्रैल 2, 2026
ऑटोमोबाइल
Maruti YMC EV Launch
Maruti YMC EV Launch: 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV का बड़ा धमाका
अप्रैल 1, 2026
ऑटोमोबाइल

हमारे न्यूज़ लेटर से जुड़ें

Sign up करें और ताज़ा खबरे सीधे ईमेल में पाएं।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

onlinetechupdates.com: आपका भरोसेमंद टेक न्यूज़ और डिजिटल अपडेट्स प्लेटफ़ॉर्म, जो भारत
और दुनिया भर से जुड़ी टेक्नोलॉजी, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मोबाइल लॉन्च, ऐप्स, इंटरनेट ट्रेंड्स,
साइबर सिक्योरिटी से संबंधित सबसे ताज़ा, सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करता है।

  • About
  • Privacy
  • Contact
  • Terms
  • Editorial
  • Fact Checking Policy
  • ✍️ Write for us
  • Advertise with us
Welcome to Sach Live
Username or Email Address
Password

Lost your password?