आज कल पेट्रोल डीज़ल की कीमते बढ़ गयी है वैसे इसका सीधा असर पड़ रहा है हमारी जेब पर….. हर रोज़ डलाओ पेट्रोल डीज़ल अगर आप डेली बाइक से ऑफिस, कॉलेज या कहीं भी ट्रैवल करते हैं, तो हर महीने 1500–2000 रुपये सिर्फ फ्यूल में उड़ जाते हैं अब कैसे होगी सेविंग
अब सोचो, अगर आपकी बाइक 40-45 kmpl की जगह 50-55 kmpl देने लगे, तो हर महीने 300-500 रुपये की सेविंग पक्की हो गयी न
आज हम आपको बतायेंगे की कैसे माइलेज बढ़ाये इसके लिए बढ़ाने के लिए आपको कोई महंगे जुगाड़ या गैजेट्स नहीं चाहिए। बस कुछ छोटी-छोटी habits बदलनी होंगी और पैसा भी बचेगा चलो जानते हैं वो 5 आसान तरीके
1. टायर प्रेशर
Low टायर प्रेशर मतलब ज्यादा friction, और ज्यादा friction मतलब इंजन पर extra load जिससे पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है
हर हफ्ते ठंडे टायर में proper PSI जरूर चेक करने की आदत डाल लो और आमतौर पर 28-32 PSI फ्रंट और 32-36 PSI रियर सही रहता है अगर आप ये आदत अपनाते है तो आप आप 2-3 kmpl तक माइलेज बढ़ा सकते हो
2. गैरजरूरी सामान हटाएं
अगर आप अपनी बाइक की माइलेज बढ़ाना चाहते हो अपनी मोटरसाइकल में कुछ गैरजरूरी सामान, जिसकी जरुरत रोज न पड़े जैसे कि अडिशनल टूल, वजन प्लेट या भारी लॉक ना रखें, क्योंकि ये ईंधन की खपत बढ़ाते हैं।
जब इनका उपयोग न कर रहे हों तो इन्हें हटा दें
3. लो स्पीड में स्मूथ तरीके से बाइक चलाएं
अगर आप भी बहुत स्पीड में गाड़ी चलते हो और अचानक से ब्रेक लगते हो तो अब ये बंद कर दो
तेजी से गाड़ी चलाना और अचानक ब्रेक लगाना ईंधन की खपत को बढ़ाता है। अगर आप धीमी गति से और स्मूथ तरीके से बाइक चलाने लग जाओगे तो इंजन पर कम दबाव काम पड़ेगा इससे माइलेज बढ़ती है
4. ट्रैफिक में न्यूट्रल कर लें
अगर ट्रैफिक में भी आपको अपनी बाइक बेफालतू में भूमबूम करने की आदत है तो छोर दो ये करना क्योकि ये आपकी जेब खर्चे बढ़ाएगा
लाल बत्ती या ट्रैफिक जाम में खड़े रहते समय अपनी बाइक को न्यूट्रल में करो क्लच पकड़ने से इंजन अनावश्यक रूप से चलेगा और इससे ईंधन की खपत बढ़ेगी
5. सही गियर का करें इस्तेमाल
अगर आपको बहुत कम या बहुत ज्यादा आरपीएम पर गाड़ी चलाने की आदत है तो इससे ईंधन की खपत बढ़ती है
बाइक के इंजन के लिए उपयुक्त गियर का उपयोग करके माइलेज को बेहतर किया जा सकता है जिससे आपका पैसा बचेगा
निष्कर्ष
अगर फिर भी आपकी बाइक अचानक कम माइलेज देने लगे, तो उसे ignore मत करो। तुरंत किसी अच्छे मैकेनिक को दिखाओ क्योंकि कभी-कभी छोटी problem बड़ी बन सकती है
अब ये सब टिप्स अपनाओ और पैसे बचाओ ऐसे ही अपडेट के लिए हमे फॉलो करो




