Gmail Account Update
हेलो टेक लवर्स आज फिर आपके लिए hm लाए है एक नई बढ़िया खबर आप सभी लोग आज कल की इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में गूगल का इस्तेमाल तो करते ही है इसी के चलते गूगल ने अपने Gmail account में एक बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है….Gmail अब एक बड़ा बदलाव करने जा रही है. जी हां Google जल्द ही एक ऐसा फीचर रोलआउट करने वाली है, जिसके जरिए यूजर्स अपनी प्राइमरी Gmail ID बदल सकेंगे. अब तक Gmail की पॉलिसी यह थी कि @gmail.com वाला ईमेल एड्रेस हमेशा के लिए फिक्स रहता था और उसे बदला नहीं जा सकता था. लेकिन अब कंपनी इस पुराने नियम को खत्म करने जा रही है, जिससे यूजर्स को काफी राहत मिलेगी. इस अपडेट की पुष्टि खुद Sundar Pichai ने X (Twitter) पर एक पोस्ट के जरिए की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि 2004 अच्छा साल था, लेकिन आपका Gmail एड्रेस उसी में अटका रहना जरूरी नहीं है।
क्या नया करेगा यह फीचर (Gmail Account New Feature)
इस नए फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर्स बिना नया अकाउंट बनाए अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे. यानी अगर आपने सालों पहले कोई अजीब या अनप्रोफेशनल यूजरनेम बना लिया था, तो अब आप उसे आसानी से बदल सकते हैं।
Data Safety & Benefits
सबसे राहत की बात यह है कि ईमेल ID बदलने के बाद भी आपका पुराना डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा. आपके ईमेल, Google Drive की फाइलें, फोटो और बाकी सभी जुड़े हुए सर्विसेज वैसे ही काम करते रहेंगे. यानि आपको नया अकाउंट बनाकर डेटा ट्रांसफर करने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा
यह देखिए सुंदर पिचाई ने क्या कुछ कहा
इसके बाद क्या होगा पुरानी वाली ID का
अपडेट के बाद आपकी पुरानी Gmail ID पूरी तरह खत्म नहीं होगी. उसे आपके अकाउंट से एक अल्टरनेट (alternate) एड्रेस के तौर पर जोड़ दिया जाएगा. इसका मतलब है कि अगर कोई आपके पुराने ईमेल एड्रेस पर मेल भेजता है, तो वह आपको मिलता रहेगा।
Old ID Usage Rules
इसके अलावा, आप पुरानी ID से भी लॉगिन कर सकेंगे. हालांकि एक शर्त यह है कि पुरानी ID को आप 12 महीने तक किसी नए Gmail अकाउंट के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
यह फीचर कब मिलेगा आपको
Google ने बताया है कि यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा. यानी हो सकता है कि शुरुआत में यह सभी को उपलब्ध न हो।
How to Change Gmail Username
जिन यूजर्स को यह फीचर मिलेगा, वे अपने Google Account की सेटिंग्स में जाकर “Google Account email” सेक्शन से अपनी ID बदल सकेंगे।
Important Warning
हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि इस बदलाव के दौरान कुछ सर्विसेज जैसे “Sign in with Google” या Chrome sync में हल्की दिक्कत आ सकती है. इसलिए यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे पहले अपने जरूरी डेटा का बैकअप जरूर ले लें।
यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट
कई सालों से Gmail यूजर्स के पास अपनी प्राइमरी ईमेल ID बदलने का कोई ऑप्शन नहीं था. अगर किसी को नया प्रोफेशनल ईमेल चाहिए होता था, तो उसे नया अकाउंट बनाना पड़ता था।
Final Benefit
अब यह नया अपडेट इस बड़ी परेशानी को खत्म कर देगा. इससे यूजर्स आसानी से अपने पुराने, आउटडेटेड या फनी यूजरनेम से छुटकारा पा सकेंगे और बिना डेटा खोए एक नया, प्रोफेशनल ईमेल एड्रेस अपना सकेंगे. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जिन्होंने शुरुआती दिनों में मजाक या ट्रेंड के हिसाब से ID बनाई थी और अब उसे बदलना चाहते हैं. तो इसे अब बदल डालिए आपके पास मौका भी है दस्तूर भी



