हाल ही मे Oppo ने यह कंफर्म किया है कि Oppo आने वाले महीने में Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s Pro smartphone चीन में लॉन्च करने वाला है जी हां, लेकिन ये लॉन्च सिर्फ चीन तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह global event साबित होगा इसके लिए Oppo Find X9 Ultra को ग्लोबली भी लॉन्च किया जाएगा, यानी चीन में लॉन्च होने के बाद ये फोन पूरी दुनिया में भी आसानी से मिलेंगे .. और अगर आप इसके लिए पहले से ही एक्साइटेड हैं और आप इसके सबसे पहले कस्टमर बनना चाहते है, तो हम आपको बता दें कि कंपनी ने इन स्मार्टफोंस के लिए प्री-रिजर्वेशन भी स्टार्ट कर दिए हैं। Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s Pro smartphone को आप 21 अप्रैल तक पहले ही अपने लिए रिजर्व कर सकते है और आते ही अपने दोस्तों ने फ्लेक्स कर सकते है
Find X9 Ultra और Find X9s Pro का डिजाइन
Oppo ने हाल ही में अपने लांच किए हुए टीजर में Find X9 Ultra के डिजाइन को भी पब्लिकली रिविल कर दिया है जिसमें इस फोन पर एक ऑरेंज कलर का बटन नजर आया है, जो क्विक एक्शन के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसका मतलब यह है कि एक क्लिक में शॉर्टकट्स और स्मार्ट फीचर्स आप दोनों को use कर पाएंगे Oppo लॉन्च इवेंट में यह उम्मीद की जा रही है कि Oppo Watch X3 Mini और Oppo Enco Clip 2 को भी रिवील किया जाएगा, इसका मतलब ये इवेंट सिर्फ फोन लॉन्च नहीं, बल्कि एक tech festival होगा जिसमें आपको कई गैजेट्स देखने को मिलेंगे
Find X9 Ultra और Find X9s Pro की स्क्रीन और डिस्प्ले
Oppo के इस स्मार्टफोन Find X9 Ultra में 6.82-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1.5K, रिफ्रेश रेट 144Hz और इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 nits होगी, इसके साथ ही आपको स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें NanoCrystal Glass भी मिलेगा । इसका मतलब यह है कि आउटडोर विज़िबिलिटी और ड्यूरेबिलिटी दोनों next level की मिलेगी
Find X9 Ultra और Find X9s Pro का कैमरा सेटअप
Oppo अपने Hasselblad पार्टनरशिप को जारी रखेगा जिसके तहत फोन में Quad Rear Camera Setup होगा :
1- 200MP प्राइमरी कैमरा
2- 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x जूम)
3- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (10x जूम)
4- 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
इसमें सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है इसका मतलब यह है कि अगर आप Instagram Reels और TikTok बनाते यह और अगर आप इन्फ्लूनसर है तो हाई-रेस वीडियोज़ के लिए perfect ऑप्शन होगा
Find X9 Ultra और Find X9s Pro की परफॉर्मेंस
Find X9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिल सकता है इसका मतलब Oppo का Trinity Engine भी इसमें नजर आएगा जो परफॉरमेंस और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन को नेक्स्ट लेवल boost करता है।
Find X9 Ultra और Find X9s Pro की बैटरी और चार्जिंग
Oppo ने बैटरी के मामले में इसमें 7050mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया है इसका मतलब आप इसे एक बार चार्ज करें, दिनभर का गेम स्ट्रीमिंग और वीडियोज़ का मज़ा ले पाएंगे, इस फोन की IP66, IP68 और IP69 रेटिंग इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट बनाती है जिसे आपको धूल और पानी से बचाव भी मिलेगा इसके डिज़ाइन की मोटाई 8.65mm – 9.1mm, वजन करीब 235 ग्राम है जिससे यह पॉकेट फ्रेंडली होगा
किन लोगों के लिए बेस्ट है Oppo Find X9 Ultra?
Oppo Find X9 Ultra उन लोगों के लिए है जो चाहते हैं
1- फ्लैगशिप कैमरा एक्सपीरियंस
2- हाई-एंड परफॉरमेंस
3- बड़ी और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी
ये फोन Samsung Galaxy S25 Ultra, iPhone 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra जैसे प्रीमियम स्मार्टफोंस के जैसा है जो आपको बेहतर अनुभव देगा
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप DSLR-लेवल कैमरा, लेटेस्ट प्रोसेसर और लंबी चलने वाली बैटरी चाहते हैं, तो यह स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra आपका dream phone हो सकता है। फिलहाल अभी लॉन्च में कुछ समय बाकी है, लेकिन आने वाले दिनों में कंपनी और फीचर्स टीज कर सकती है। Oppo ने अपने नए फ्लैगशिप के साथ दिखा दिया है कि high-end tech अब सिर्फ luxury नहीं, बल्कि स्टाइल और smartness का combo भी हो सकता है।



