क्या आप भी चाहते है बिना DSLR के DSLR के जैसी बेहतर फ़ोटोज़ लेना, क्या आप भी चाहते है इंस्टा फ़ेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी अलग पहचान बनाना आपको पता है तो अब आपको एक फोन मे ही सब मिल जाएगा जी हाँ हाल ही में Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है .. क्या आप भी Samsung Galaxy S25 Ultra के लॉन्च से बहुत खुश थे लेकिन इसकी ऊंची कीमतों ने आपके बजट मैनेज करने को मुश्किल कर दिया था तो अब आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है.. Samsung ने अपने Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है Samsung ने इस कीमत में बदलाव के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया, लेकिन पहले भी नए मॉडल्स के लॉन्च के बाद Samsung पुराने वेरिएंट्स की कीमतों को कम करता रहा है अब, जब Samsung की नई सीरीज Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च हो चुकी है, तो सैमसंग ने अपने Galaxy S25 Ultra की कीमतों में गिरावट की है, लेकिन कीमतें वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म पर देखी जा रही हैं
आइए जानते है कितने सस्ते हुए हैं Samsung Galaxy S25 Ultra के वेरिएंट्स?
अगर आपने कभी भी इस स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra को खरीदने का सोचा था, लेकिन बजट मैनेज न कर पाने के कारण आप रह गए थे तो अब आप उस अधूरे सपने को पूरा कर सकते है अब ये स्मार्टफोन पहले से काफी सस्ता हो गया है।
Samsung Galaxy S25 Ultra के वेरिएंट्स की नई कीमतें:
वेरिएंट और कीमत
1- 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत ₹1,19,999 रखी गई है पहले इसकी कीमत ₹1,29,999 थी, मतलब अब आपके बचेंगे पूरे ₹10,000 इस बदलाव के कारण आप इसे जल्दी ही घर लेके या सकते है
2- 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत ₹1,39,999 है। पहले यह ₹1,41,999 रुपये का था मतलब अब आपके बचेंगे पूरे ₹2,000 लेकिन, इसके साथ एक और चीज भी है कि अगर आप 12GB रैम + 1TB स्टोरेज वाले हाई-एंड वेरिएंट को लेने कि सोच रहे है आपको पहले से ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे क्योंकि पहले इसका रेट ₹1,65,999 था, लेकिन इसमें पैसे काम करने कि बजाय Samsung ने इसे बढ़ाकर ₹1,69,999 कर दिया है। अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना चुके है तो आपको पहले से 4,000 ज्यादा देने होंगे Samsung ने ऑफिसियली इस बात को नहीं बताया है ।लेकिन अगर आप Samsung की वेबसाइट पर जाएंगे तो आप पहले के दामों से कंपेरिजन करके इन नए दामों को पहचान सकते है जिससे यह साफ़ है कि Samsung के Samsung Galaxy S25 Ultra के वेरिएंट्स के दाम कटे हैं 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट्स की कीमतें Samsung india की वेबसाइट पर आ चुकी है
Samsung Galaxy S25 Ultra में कीमत कम क्यों हुई?
Samsung ने अपनी Samsung Galaxy S25 Ultra सीरीज में यह बदलाव Samsung Galaxy S26 Ultra launch के बाद देखा गया है। जब भी Samsung अपनी नई smartphone series launch करता है तब तब बाकी पुराने मॉडल्स की कीमतें कम हो जाती है इससे दो फायदे होते है पहला ये कि पुराने मॉडल्स को और आकर्षक बन जाते है और दूसरा ये कि नए मॉडल्स को प्रोमोट करने भी एक नया आइडीया मिल जाता है इससे Samsung अपने सारे कस्टमर्स को एकजुट करके रखता है
Samsung Galaxy S25 Ultra किसके लिए है ये डील?
अगर आप शानदार कैमरा परफॉर्मेंस, बड़ा डिस्प्ले, और दमदार प्रोसेसिंग पॉवर के हिसाब से फोन लेना चाह रहे है तो Samsung Galaxy S25 Ultra अब पहले से ज्यादा अच्छा और अफॉर्डेबल ऑपसन बन गया हैं क्योंकि 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट जो अब ₹1,19,999 में मिल रहा है यह उन लोगों के लिए हैं जो हाई-एंड स्मार्टफोन पर पैसा खर्च करने के लिए तैयार हैं। और अगर आप फोन मे स्टोरेज बढ़ाना चाह रहे है तो आपके लिए 12GB रैम + 512GB वेरिएंट भी ₹1,39,999 में सबसे बेहतर साबित हो सकता है लेकिन अगर आप 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ जाएंगे
सैमसंग Galaxy S25 Ultra क्यों लेना चाहिए आपको ?
अगर आप एक ऐसा Smartphone चाहते हैं जिसमें सब कुछ हो बेहतरीन कैमरा, हाई रेज़ोल्यूशन डिस्प्ले, लम्बी बैटरी लाइफ, और एक सुपर-फास्ट प्रोसेसर, तो Samsung Galaxy S25 Ultra एक आपके लिए सबसे सही साबित हो सकता है और जब पैसे इसके कम हो गए है तो सोचना किस बात का आप अभी इसे खरीद सकते है यह एक शानदार मौका है।



