Windows 11 Update में मिलेगा बहुत कुछ और AI का तड़का, जानिए क्या है नया

By
Amit Verma
amit verma author
कंटेंट राइटर
मैं अमित वर्मा एक टेक्नोलॉजी लेखक हूँ, और मुझे इस क्षेत्र में 3 साल का अनुभव है।, और नई तकनीक, स्मार्टफोन व गैजेट्स से जुड़ी खबरों...
- कंटेंट राइटर
7 Min Read
Windows 11 Update
Windows 11 Update

Join our Social Channels

जैसे जैसे भारत टेक्नोलॉजी के मामले मे आगे बढ़ता जा रहा है हर एक चीज और सरल काफी सुलभ होती जा रही है इन सभी के बीच टेक्नोलॉजी की दुनिया में Microsoft ने बेहद मजबूत कदम उठाया है जिसकी मांग Windows Users कई सालों से कर रहे थे। कंपनी के ‘विंडोज़ और डिवाइसेज’ विभाग के EVP Pavan Davuluri ने ये ऐलान किया है और Windows Insiders के लिए एक ब्लॉग पोस्ट भी किया है। इसमें उन्होंने कहा है की बीते कुछ महीनों में कंपनी ने यूज़र्स की मांग को समझने के लिए उनके द्वारा दी गई फीडबैक को बहुत बारीकी से समझा है।

दावुलुरी ने इसके अपने सभी Windows Users से कहा है “विंडोज़ उतना ही आपका है जितना हमारा,” और बात के साथ अब कंपनी अब विंडोज़ 11 को पहले से कहीं अधिक Fast, and User-Friendly बनाने के लिए बड़े बदलाव करने का ऐलान कर दिया है। अब हम आपको बताएंगे की अगले कुछ दिनों मे आप अपने कंप्यूटर में क्या क्या बदलाव देखने को पाएंगे।

इस महीने के अंत में और अप्रैल में Windows Insider बिल्ड्स में आने वाले बड़े फीचर्स

1. Windows 11 Update Changes to the Taskbar

क्या है नया फीचर Windows 11 Update New Feature

अब आप टास्कबार को अपनी मर्जी के मुताबिक कहीं भी सेट कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें:Oppo Find X9s Pro and Find X9 Ultra
ओपो का धमाका: OPPO Find X9 Ultra और X9s Pro 21 अप्रैल को होगा लॉन्च
अप्रैल 14, 2026

Windows 11 के लॉन्च के बाद से यूज़र्स की सबसे ज्यादा इस बात की शिकायत थी की टास्कबार को केवल नीचे (Bottom) में रखने का ही ऑपसन दिया गया है। इसके बाद भी सालों तक जब भी इसका फीडबैक लिया गया तो फीडबैक हब में इस बात को ही वरीयता दी गई की इसका कुछ किया जाए। अब माइक्रोसॉफ्ट ने इस बात को मान लिया है और Windows 11 Update के दौरान इसे आप अपनी मर्जी के मुताबिक कहीं भी सेट कर पाएंगे।

इससे क्या है फायदा Windows 11 Update Benefits

अब यूज़र्स टास्कबार को स्क्रीन के ऊपर (Top), बाईं तरफ (Left) या दाईं तरफ (Right) शिफ्ट कर पाएंगे।

इससे सभी यूज़र्स अपना वर्कस्पेस अपनी पसंद के हिसाब से पर्सनलाइज़ कर पाएंगे। वो उसे एक ही तरीके से करने के लिए बंधे नहीं रहेंगे। यह फीचर खासतौर से उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो वर्टिकल मॉनिटर या अल्ट्रा-वाइड स्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें:Google pixel 10
Google Pixel 10 हुआ सस्ता, जानें कितने में मिलेगा ये फोन
अप्रैल 14, 2026

2. कोपायलट (Copilot) का हुआ अब ‘स्मार्ट’ इंटीग्रेशन

एआई के बढ़ते दौर में जहां हर कोई अपना काम अब एआई से करवाता है माइक्रोसॉफ्ट ने अब एक mature रुख अपनाया है। कंपनी अब कोपायलट की एक अपनी जगह फिक्स कर दी है इससे यह आपको हर जगह नहीं दिखेगा।

Windows 11 Update Changes में क्या बदलेगा

Snipping Tool, Photos, Widgets और Notepad जैसे ऐप्स से जिनकी जरूरत न हो ऐसे ऑप्शंस अब हट जाएंगे।

इसका क्या है मकसद

Microsoft चाहती है कि यूज़र काम के टाइम पे सिर्फ काम ही करे, फालतू में उन्हें डिस्टर्ब न होना पड़े। एआई अब इनके लिए बहुत से काम आसान करेगा।

3. अपडेट्स की झंझट अब होगी खत्म

कई बार आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा की आप काम कर रहे है और बीच में ही सिस्टम अचानक Windows Update और रीस्टार्ट हो जाता था। लेकिन अब Microsoft यूज़र्स को अपडेट्स पर ज्यादा कंट्रोल दे रहा है।

क्या होगा आसान

स्किप ऑप्शन:
डिवाइस सेटअप के टाइम पर आपको अपडेट्स को स्किप करने का नया ऑपसन मिलेगा।

फ्लेक्सिबल शटडाउन:
अब आप फोन की तरह चुन सकेंगे कि उन्हें अपडेट इंस्टॉल करना है या नहीं और आपको यह रीस्टार्ट या शटडाउन करते टाइम पर चुनना होगा।

4. Windows 11 Update: Pause Updates और सुपरफास्ट फाइल एक्सप्लोरर

पहले अपडेट्स को अपने मनचाहे समय तक रोक के रख सकते है जिससे ऑटोमैटिक रीस्टार्ट होने वाले और बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन्स की गिनती काफी कम हो जाएंगे।

सुपरफास्ट फाइल एक्सप्लोरर

जैसे इंसान का सबसे जरूरी अंग दिल है वैसे ही फाइल एक्सप्लोरर विंडोज़ का दिल है, और अब इसे WinUI3 फ्रेमवर्क पर शिफ्ट किया जा रहा है ताकि यह अच्छे से काम करे और इसकी परफ़ॉर्मेंस सुधर जाए।

Windows 11 Update क्या होगा सुधार

अब यह computer ऑन करते ही तेज़ी से खुलेगा, किसी भी प्रकार के नेविगेशन के दौरान फ्लिकरिंग कम होगी और फाइलों को कॉपी-पेस्ट करना बहुत ज्यादा आसान और सेफ हो जाएगा।

Windows 11 Update on Daily Task

रोज़मर्रा के कामों में अब यूज़र्स को कम लैग और ज़्यादा स्पीड महसूस होगी।

5. Windows 11 Update on Widgets and Feed

Windows 11 update में Windows के विजेट्स अब आपको काम के दौरान बार बार परेशान नहीं करेंगे क्योंकि इस बार डिफॉल्ट सेटिंग्स को ‘Quiet’ रखा गया है, जिससे केवल ज़रूरी जानकारी ही स्क्रीन पर दिखेगी।

यूज़र्स को अपनी ‘Discover Feed’ को पर्सनलाइज़ करने के लिए कई अलग अलग ऑप्शन दिए गए हैं।

Windows Insider प्रोग्राम और Feedback Hub में सुधार

Microsoft ने Feedback Hub को पूरी तरह से पहले से बदल दिया है और इसका नया डिजाइन कर दिया है। यह अब पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ और आसान है।

निष्कर्ष

Microsoft ने Windows 11 Update करने का फैसला लेकर यह बता दिया है कि कंपनी केवल AI के पीछे नहीं भाग रही बल्कि अपने कोर यूज़र के मुताबिक ऑपरेटिंग सिस्टम को बेहतर बना रही है, जिसकी क्वालिटी और रिलायबिलिटी लगातार बढ़ रही है।

Share This Article
amit verma author
कंटेंट राइटर
मैं अमित वर्मा एक टेक्नोलॉजी लेखक हूँ, और मुझे इस क्षेत्र में 3 साल का अनुभव है।, और नई तकनीक, स्मार्टफोन व गैजेट्स से जुड़ी खबरों पर लिखता हूँ। मैं Online Tech Updates पर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी अपडेट, स्मार्टफोन लॉन्च और गैजेट्स से संबंधित जानकारी साझा करता हूँ। मेरा उद्देश्य है कि मैं पाठकों तक सरल भाषा में सही और भरोसेमंद टेक्नोलॉजी जानकारी पहुंचाऊं, ताकि वे नए गैजेट्स और लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स के बारे में हमेशा अपडेट रह सकें।