Google Maps में जुड़ा Gemini AI हुआ और पावरफुल, जानें क्या है नया

By
Amit Verma
amit verma author
कंटेंट राइटर
मैं अमित वर्मा एक टेक्नोलॉजी लेखक हूँ, और मुझे इस क्षेत्र में 3 साल का अनुभव है।, और नई तकनीक, स्मार्टफोन व गैजेट्स से जुड़ी खबरों...
- कंटेंट राइटर
6 Min Read
Google Maps Gemini AI update
Google Maps Gemini AI update

Join our Social Channels

आज कल किसी को कहीं भी जाना होता है तो वह सबसे पहले Google maps का use करता है लेकिन क्या आपको पता है जैसे आप Google maps use करते है तो आपको अब सिर्फ टाइप करके लोकेशन नहीं ढूँढना पड़ेगा यह तरीका बहुत पुराना हो गया है, जी हां अब आपकी दुनिया बदलने वाली है।

हाल ही में Google Maps ने अपने नए AI-पावर्ड फीचर Ask Maps को लॉन्च कर दिया है यह एक ऐसा फीचर है जो Gemini AI के हिसाब से काम करता है और यूज़र्स को बिल्कुल एक साथी की तरह जवाब देता है यह लोगों को ऐसे सवाल पूछने का मौका देता है जो पहले बहुत कठिन हुआ करते थे नहीं समझे न कोई न मै समझता हूं मतलब अब आप अपने मैप्स के साथ कन्क्रीट बातचीत कर सकते हो बिल्कुल वैसे जैसे कोई दोस्त, परिवार या आपका साथी आपके साथ बात कर रहा हो

Now AI will answer on Google Maps

जबसे आपने गूगल मैप्स use करना शुरू किया होगा तब से Google Maps सिर्फ कीवर्ड सर्च किया करता था पहले यूज़र को टाइप करना पड़ता था और वही सर्च रिज़ल्ट्स मिलते थे। लेकिन अब यह बदल गया है Ask Maps के साथ आप आम बोलचाल की भाषा में सवाल पूछ सकते हो आइए आपको एक एग्जाम्पल से समझाते है

ये भी पढ़ें:Oppo Find X9s Pro and Find X9 Ultra
ओपो का धमाका: OPPO Find X9 Ultra और X9s Pro 21 अप्रैल को होगा लॉन्च
अप्रैल 14, 2026

Example: AI से ऐसे पूछ सकते हैं सवाल

जैसे कि,अगर आपको दिल्ली के कॉनॉट प्लेस (CP) जाना है, तो आप पूछ सकते हैं

मुझे CP जल्दी पहुंचना है मै कैसे जाऊं गाड़ी से या मैट्रो से?
मुझे कुछ खाने का मन हुआ रास्ते में कोई अच्छी कॉफी शॉप दिखाओ

आपके ऐसा बोलने के बाद AI इसके बाद दोनों ऑप्शन (गाड़ी या मैट्रो) की तुलना करेगा इसमें ट्रैफिक, दूरी और समय शामिल होगा फिर यह बताएगा कि कौन सा ऑप्शन बेस्ट है साथ ही रास्ते में आने वाले कूल कैफे और हॉटस्पॉट्स भी हाईलाइट कर के बताएगा

ये भी पढ़ें:Google pixel 10
Google Pixel 10 हुआ सस्ता, जानें कितने में मिलेगा ये फोन
अप्रैल 14, 2026

मतलब अब एक ही सवाल में कई सारी रिक्वेस्ट हैंडल हो सकती हैं, और आप बिना अलग-अलग सर्च किए पूरा प्लान बना सकते हो

Ask Maps कैसे करता है काम

अगर आप किसी ऐसी जगह गए है जहां का आपको कुछ भी नहीं पता है तो आप Ask Maps से कह सकते है जैसे –

आस-पास पब्लिक वॉशरूम कहां मिलेगा
फोन चार्ज करने की कोई जगह बताओ
किन्हीं दो लोकेशन्स के बीच अच्छा वेजिटेरियन रेस्टोरेंट कौनसा है?

Gemini AI की मदद से Ask Maps इन रिक्वेस्ट्स का एनालिसिस करता है जैसे रिव्यू, फोटो और अंदर की जानकारी और आपके लिए सटीक सुझाव निकालता है

Google के अनुसार अगर आप अपने दोस्तों के साथ मिलना चाह रहे हो और किसी बड़े ग्रुप के लिए एक बढ़िया रेस्टोरेंट ढूँढना चाहते हो, तो अब मैप्स में ही AI बता देगा कि कहाँ माहौल अच्छा है

Google Maps डेटा और पावर

Google ने इस अपडेट के बारे में बताया है कि Ask Maps पहले से मौजूद जानकारी के हिसाब से काम करता है और इस प्लेटफॉर्म पर 30 करोड़ से ज्यादा जगहों की जानकारी इकट्ठी है और ये 50 करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा शेयर किए गए रिव्यू, फोटो और अपडेट से रोज का रोज अपडेट होता रहता है

इसका सीधा मतलब यह है कि आपको सिर्फ लोकेशन नहीं, वहां का लोकल जायका भी मिलेगा इसके साथ रियल वर्ल्ड टिप्स और ट्रेंडिंग स्पॉट्स भी मिलेंगे

Availability और Language Support

Google के हिसाब से कि Ask Maps अमेरिका और भारत में Android और iOS डिवाइस पर रोल आउट किया जा चुका है फिलहाल ये फीचर अभी तक सिर्फ अंग्रेज़ी में उपलब्ध है, लेकिन जल्दी ही हिंदी में भी आ जाएगा भविष्य में इसे डेस्कटॉप वर्ज़न पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा

Ask Maps फीचर है गेम-चेंजर

इसमें आप आम बोलचाल की भाषा में सवाल पूछो, AI जवाब देगा

एक ही क्वेरी में कई रिक्वेस्ट हैंडल होती हैं

ट्रैफिक, दूरी, कैफे, पार्किंग जैसे सब ऑप्शन रियल टाइम

रिव्यू और फोटो के आधार पर लोगों की राय भी मिलेगी न सिर्फ AI

भारत में अब हुआ है रोल आउट, जल्दी हिंदी में भी होगा उपलब्ध

Conclusion

अब Google Maps सिर्फ नक्शा दिखाने वाला ऐप नहीं रहा ये आपका स्मार्ट AI ट्रैवल असिस्टेंट बन चुका है

अगली बार जब आप किसी नए शहर में जा रहे हों या CP जैसी ट्रैफिक वाली जगह पर रास्ता ढूँढ रहे हों, बस Ask Maps में बोल दो और AI आपके लिए पूरी प्लानिंग करेगा और इसका मजा आपको मिलेगा

Share This Article
amit verma author
कंटेंट राइटर
मैं अमित वर्मा एक टेक्नोलॉजी लेखक हूँ, और मुझे इस क्षेत्र में 3 साल का अनुभव है।, और नई तकनीक, स्मार्टफोन व गैजेट्स से जुड़ी खबरों पर लिखता हूँ। मैं Online Tech Updates पर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी अपडेट, स्मार्टफोन लॉन्च और गैजेट्स से संबंधित जानकारी साझा करता हूँ। मेरा उद्देश्य है कि मैं पाठकों तक सरल भाषा में सही और भरोसेमंद टेक्नोलॉजी जानकारी पहुंचाऊं, ताकि वे नए गैजेट्स और लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स के बारे में हमेशा अपडेट रह सकें।