Google Pixel 10 हुआ सस्ता, जानें कितने में मिलेगा ये फोन

By
Pragati Tiwari
Pragati Tiwari Content Writer
कंटेंट राइटर
प्रगति तिवारी एक अनुभवी जर्नलिस्ट, लेखक और स्टोरीटेलर हैं, जिन्हें न्यूज़ कंटेंट और डिजिटल मीडिया में 4 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे...
- कंटेंट राइटर
4 Min Read
Google pixel 10
Google pixel 10

Join our Social Channels

हेलो टेक लवर्स आज की खबर सिर्फ आपके लिए अगर आप भी बहुत दिनों से फोन लेना चाह रहे है और सोच नहीं पा रहे हैं. तो आप के लिए एक बढ़िया मौका सामने आ चुका है जी हां हाल ही में सबसे बड़ी कम्पनी गूगल ने यह फैसला किया है की वो अब इस फोन Google Pixel 10a के दाम सस्ते करेंगे हां इतना ही नहीं आपके पास हर वैरियंट में एक खास चीज मिलेगी पता है क्या .. … वो है बम्पर छूट इसके अलावा, कंपनी ने जापान में Pixel 10a को खास तौर से एक नए ‘Isai Blue’ कलर में लॉन्च किया जो सिर्फ जापान में ही मिलेगा कहा जा इसमें सिर्फ एक स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है कहा जा रहा है Google Pixel 10a अब जापान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है .. … इस बार Google ने सिर्फ एक फोन लॉन्च नहीं किया, बल्कि इसने किया है धमाका यह collab किया है जापानी lifestyle brand Heralbony के साथ जिसका यह मतलब साफ हो गया है कि ये फोन सिर्फ gadget नहीं यह है एक fashion statement

Google Pixel 10a कीमत

Google Pixel 10a के Isai Blue कलर वेरिएंट की कीमत एकमात्र 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए JPY 94,900 (लगभग 55,000 रुपये) तय की गई है। इसके साथ ही, जापान में उपलब्ध कलर ऑप्शन्स की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है, जिसमें बेरी, फॉग, लैवेंडर और ओब्सीडियन कलर शामिल हैं। ये सभी कलर ग्लोबली भी उपलब्ध हैं। वहीं, 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत JPY 79,900 (लगभग 46,000 रुपये) रखी गई है।

X (पहले Twitter) पर कंपनी की एक पोस्ट के मुताबिक, Pixel 10a अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। Google Pixel 10a का Isai Blue शेड जापान में 20 मई से Google ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा

ये भी पढ़ें:Nothing Phone 4a vs Moto Edge 70 Fusion
Nothing Phone 4a vs Moto Edge 70 Fusion – Gaming में कौन बेहतर?
मई 21, 2026

Google Pixel 10a के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Google Pixel 10a Android 16 पर चलता है, और कंपनी इस हैंडसेट के लिए सात साल तक OS अपग्रेड और सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसमें 6.3-इंच (1,080×2,424 पिक्सल) का Actua (pOLED) डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 3,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i की सिक्योरिटी ऑफर करता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Google के अपने Tensor G4 चिपसेट के साथ Google Pixel 10a में Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर भी लगा है। इसमें 8GB RAM और 256GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। Google का दावा है कि Pixel 10a में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।

बैटरी और डिजाइन

इस स्मार्टफोन में 5,100mAh की बैटरी है, जो 30W वायर्ड और 10W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका साइज 153.9x73x9mm है और इसका वजन लगभग 183g है।

ये भी पढ़ें:Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a – Clean UI
Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a – Clean UI किसका बेहतर?
मई 20, 2026

कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो Google Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 48-मेगापिक्सल (f/1.7) का प्राइमरी शूटर है, जिसमें 1/2.0-इंच का सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) मिलता है। इसके साथ ही, इसमें 13-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री और सेंसर 1/3.1-इंच का है। इसके अलावा, इस हैंडसेट के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13-मेगापिक्सल (f/2.2) का कैमरा भी दिया गया है।

Share This Article
Pragati Tiwari Content Writer
कंटेंट राइटर
Follow:
प्रगति तिवारी एक अनुभवी जर्नलिस्ट, लेखक और स्टोरीटेलर हैं, जिन्हें न्यूज़ कंटेंट और डिजिटल मीडिया में 4 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे दूरदर्शन केंद्र, लखनऊ में कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ बुलेटिन तैयार करने के साथ-साथ सोशल मीडिया मैनेजमेंट का कार्य भी संभालती हैं। उन्हें एसईओ (SEO), डिजिटल मार्केटिंग और रचनात्मक लेखन की गहरी समझ है। उनका मुख्य उद्देश्य अपनी शानदार स्टोरीटेलिंग और सटीक रिपोर्टिंग के जरिए दर्शकों तक प्रामाणिक और आकर्षक खबरें पहुंचाना है।